मानभूम गीतमाला सीरिज का प्रथम गीत 'टाटा पुरा घुराबो' यूट्यूब चैनल में हुआ रीलिज

लोकसंगीत ने झारखंडियों को विश्व में दिलायी पहचान : सुखराम हेंब्रम 

चांडिल (सम्भू सेन) : कला, संस्कृति और भाषा की संरक्षण व संवर्धन के उद्देश से 'मां मनसा फिल्म्स' के अनुषांगिक इकाई 'डायमंड म्यूजिक' यूट्यूब चैनल में 'मानभूम गीतमाला' सीरिज के प्रथम गीत का लोकार्पण मुख्य अतिथि झामुमो के वरिष्ठ नेता सह कलाप्रेमी सुखराम हेंब्रम के कर कमलों द्वारा होटल सुवर्णरेखा चांडिल में किया गया। इस शुभ अवसर पर डायमंड म्यूजिक यूट्यूब चैनल में 'टाटा पुरा घुराबो' गीत का विडिओ एलबम रिलीज किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि सुखराम हेंब्रम ने कहा कि गीत संगीत का जीव जगत से अंतरंग संबंध है। गीत संगीत के रंग, रस और मधुरता से पशु पक्षी भी प्रभावित है। मदारियों के संगीत द्वारा बंदरों को नृत्य करना जैसे कोई उदाहरण विद्यमान है। उन्होंने कहा कि मानभूम के झूमूर संगीत विश्व के इटली, फ्रांस, स्वीटज्वरलैंड, जर्मनी आदि देशों में प्रचलित है और झारखंड के विभिन्न भाषाओं की गीतों में मधुर रसों का समावेश है। उन्होंने कहा कि झारखंड के कलाकारों को मंच प्रदान करने के लिए शीघ्र मुख्यमंत्री से कलाकारों के प्रतिनिधि मंडल के साथ मिलकर उच्च तकनीक फिल्म सिटी निर्माण हेतु आग्रह किया जायेगा।

मानभूम गीतमाला के माध्यम से झुमुर गीत के सृष्टिकर्ता महान कवि श्रीरामकिस्टो गांगुली को श्रद्धांजलि : संजय गोराई 

गीत के संबंध में फिल्म निर्देशक दो अंतर्राष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त संजय गोराई ने बताया कि मानभूम की माटी के निवासियों ने आदिकाल से अपने स्वाभिमान, भाषा और संस्कृति की संरक्षण के लिए इतिहास रचा है। पातकुम रियासत की महान राज कवि श्रीरामकिष्टो गांगुली के सृजन 'झुमूर गीत' आज पूरे विश्व में प्रचलित है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के महान देशभक्त, कलाप्रेमी और भाषाप्रेमी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के निवासी फुलचांद पारित, कमलेश महतो, अमिय रंजन महतो, अभिजीत गोराई व निमाई कुमार द्वारा मानभूम गीतमाला के माध्यम से झुमुर गीत के सृष्टिकर्ता महान कवि श्रीरामकिस्टो गांगुली को श्रद्धांजलि देने के साथ कला संस्कृति व भाषा की संरक्षण के माध्यम से लोगों को मनोरंजन का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मानभूम गीतमाला में मानभूम के लोकप्रिय भाषा राड़ बंगला, संथाली, कुरमाली आदि पर आडियो- विडिओ एलबम निर्माण किया जा रहा है।लोकार्पण समारोह में नवोदित गायिका अंजलि कच्छप, गायक सह गीतकार भाग्यधार सहिस, नृत्य निर्देशक महेंद्र माहली, अभिनेता मनोज गोराई, नरोत्तम कुमार आदि उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--