पदाधिकारीयों ने दुर्गा पूजा पंडालों का लिया जायजा
शांति पूर्ण ढंग से पुजा सम्पन्न कराने को प्रशासन ने कसी कमर
डेस्क न्यूज
ईचागढ़ - सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सितु, सालुकडीह ,चोगा आदारडीह , लावा, सहित कई दुर्गा पूजा पंडालों का पदाधिकारियों ने भ्रमण कर जायजा लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकू महतो व अंचलाधिकारी भोलाशंकर महतो व पुलिस पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण कर समितियों को आवश्यक दिशा निर्देश के संबंध में जानकारी दिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी कीकु महतो ने बताया कि भीड़भाड़ को नियंत्रित करने एवं विसर्जन जुलूस में वरती जाने वाले सावधानियों के संबंध में जायजा लिया गया एवं पुजा समितियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि पुजा में डीजे बाजा एवं अस्लील गाना पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा में भक्ति मुलक गाना ही बजाने को पुजा समितियों से अपील किया गया है। उन्होंने कहा कि पुजा में लगने वाले मेलों में हब्बा डब्बा,जुआ खेलने वालों पर सख्त कार्रवाई किया जाएगा।