मिलन चौक राम मंदिर परिसर में आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव हरेलाल महतो हुए सामिल /AJSU Party's Central Secretary Harelal Mahto joins Milan Chowk Ram Mandir complex
ईचागढ़ - ईचागढ़ प्रखण्ड क्षेत्र के सितु मिलन चौक स्थित श्री राम मंदिर परिसर में त्रिदिवसीय राधागोविंद अखंड हरि नाम संकृतन महायज्ञ अनुष्ठान में 30 मार्च बृहस्पतिवार को ईचागढ़ के समाजसेवी सह आजसू पार्टी के केन्द्रीय सचिव हरेलाल महतो ने अपने कार्यकर्ता के साथ इस महान यज्ञ में उपस्थित होकर हरि कीर्तन मंदिर में माथा टेक कर ईचागढ़ वासियों की कुशल मंगल कामना किया।
एवं इस महायज्ञ अनुष्ठान को बरकरार रखने की बात कही। मौके पर उमाकांत महतो, मीडिया प्रभानरी दिलीप कुमार दास,प्रखण्ड उपसचिव भगत सिंह मुण्डा, पंचायत अध्यक्ष षष्ठी चरण महतो, अजित प्रमाणिक, संदीप दास, योगेन्द्र नाथ महतो, गुरूचरण महतो, शिवेश्वर महतो, प्रखण्ड अध्यक्ष गोपेश महतो सहित कई गण्य मान्य लोग उपस्थित थे।