--ADVERTISEMENT--

भाजपा का विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन / BJP's assembly level Holi Milan ceremony organized


ईचागढ़ - भारतीय जनता पार्टी का ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता होली मिलन समारोह 2023 का आयोजन चांडिल प्रखण्ड क्षेत्र के पानला डैम के नीचे आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के सरायकेला खरसावां जिलाध्यक्ष विजय महतो ने कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार ने राज्य के जनता को ठगने का काम किया है। चुनावी घोषणा में हेमंत सोरेन ने कहा था कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार बना तो राज्य में प्रति वर्ष पांच लाख युवाओं में सरकारी नौकरी देंगे और वादा पूरा नहीं कर पाया तो सरकार से इस्तीफा दूंगा। कहां गया मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का वादा ? उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार का एक छोटा उदाहरण है कि ईचागढ़ विधानसभा का बालु में पश्चिम बंगाल सरकार का खजाना भर रहा है। कैसे होगा झारखंड का विकास। जिला महामंत्री मधुसुदन गोराई ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की विकासधारा का एक विचार है। उन्होंने कहा कि यसश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसा पार्टी है जो जनता के साथ कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है। समारोह को भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश हांसदा, जिला महामंत्री राकेश सिंह, अनिता पारित, मनोज कुमार महतो, ठाकुर दास महतो आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर भाजपा नेत्री सारथी महतो, चंद्रमोहन दास, भोलानाथ सिंह, मनोज कुमार महतो, भुषण मुर्मू, भीम सिंह मुंडा, राजु साव, मदन सिंह सरदार, चिनिबास महतो आदि उपस्थित थे।



Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--