--ADVERTISEMENT--

चोगा में आजसू के केन्द्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने किया छौऊ नृत्य का उद्घाटन ,Central General Secretary of AJSU Harelal Mahto inaugurated Chhau dance in Choga


ईचागढ़ - सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड के चोगा गांव में प्रति बर्ष की तरह इस बर्ष भी छऊ नृत्य का आयोजन किया गया । छऊ नृत्य  देखने के लिए  दूर  दराज से हजारों ग्रामीण पहुंचे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो ने फीता काटकर शुभारंभ किया । ग्रामीणों को संबोधित करते हुए हरेलाल महतो ने कहा कि चोगा छऊ नृत्य के  लिए भारत के साथ पूरे विश्व में प्रसिध्द हैं। यहां के कलाकारों ने संघर्ष और परिश्रम से झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बचाने के साथ विश्वभर में ख्याति प्राप्त किया है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों से लड़कर झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बचाये रखा है। इस दौरान पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जामवाइद के महिला छऊ नृत्य दल नें ओर चोगा के कृष्ण चन्द्र महतो की पार्टी ने लोगों को अपने नृत्य से मंत्रमुग्ध कर दिया। लोगों ने सोमवार सुबह तक छऊ नाच का  लुफ्त उठाया।  इस अवसर पर उमाकांत महतो,नयन सिंह मुण्डा,कमलाकांत महतो,भोलानाथ महतो,मनोरंजन महतो,गोपेश कुमार महतो,चंदन महतो,मनोज महतो,पराण महतो आदि उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--