सोड़ो में पूजा के अवसर पर सामिल हुए पूर्व केन्द्रीय मंत्री ||।Former Union Minister participated in Soda on the occasion of worship
ईचागढ़ (अरूण माझी)- ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सोड़ो गांव में गुरुवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बासंती दूर्गा पूजा में सामिल हुए।श्री सहाय बासंती दुर्गा मंदिर,सोड़ो के महा नवमी पूजा में सामिल हुए। उन्होंने मंदिर में माथा टेककर क्षेत्र की मंगल कामना किया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मिलकर क्षेत्र व संगठन के संबंध में चर्चा किया।
उन्होंने कहा कि महावीर जयंती और मां दुर्गा पूजा में आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि माता रानी से प्रार्थना है कि झारखंड विकसित राज्य बने । उन्होंने कहा कि सरकार बनाना काफी नहीं है , उसे बचाना भी चौनौती है। उन्होंने कहा कि हम तो सरकार बचाने में लगे हुए हैं। कहा बहुत विधंस हुआ ,अब रचना हो । मौके पर कांग्रेस नेता जीपालाल सिंह मुण्डा, नयन सिंह मुण्डा, बंधुराम महतो, स्वरूप दत्त आदि उपस्थित थे।