|
कलश यात्रा में शामिल महिलायें |
सोनाहातू (अवधेश महतो) - प्रखंड के तेंतला गांव में शुक्रवार को राढू नदी से मुख्य हरि मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकली गयी।तेंतला गांव के नया हरि कुंज परिसर में 12 मार्च से 20 मार्च तक नो हरि मन्दिर में एक साथ नो कीतर्न मंडली के द्वारा अखंड हरिनाम कीर्तन किया जायेगा।इस दौरान विधिवत कलश यात्रा,गौ पूजन, प्राण प्रतिष्ठा एवं भोग वितरण किया गया। स्वामी दिव्य जी ने सभी अनुष्ठान को संपन्न कराये।
कलश यात्रा में योग ऋषि स्वामी रामदेव जी के शिष्य पूज्य स्वामी दिव्य जी, तपन बाबा, संरक्षक करम कोईरी, रांची जिला ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार महतो, पूर्व जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी रणधीर कुमार चौधरी, समाज सेवी कैलाश महतो,सोनाहातू भाजपा मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर कोइरी,आजसू वरिष्ठ नेता राजेंद्र महतो, आजसू जिला सचिव दिलीप चंद्र कोइरी, कैलाश महतो, अध्यक्ष प्रवीण कुमार,सचिव मिथिलेश कुमार, कोषाध्यक्ष भोलानाथ दास गोस्वामी,नरेश कुमार, हरिचरण कोईरी, दामोदर कुमार, रविन्द्र पांडे, दलगोविंद दास गोस्वामी,मदन महतो, राजेन्द्र महतो,सुगेन जी,जगदीश महतो,आदि मौजूद थे।
|
अनुष्ठान संपन्न करते स्वामी दिव्य जी |