झुमर नाच व छौऊ नाच सांस्कृतिक कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब || Jhumra dance and Chau dance cultural program gathered crowds
सोनाहातु - रांची जिला के सोनाहातु प्रखंड क्षेत्र के तिलाईपिड़ी गांव में शुक्रवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन प्रखंड उप प्रमुख सविता देवी, थाना प्रभारी मुकेश हेम्ब्रम , एएसआईएम पत्रकार संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी अरूण कुमार मांझी , मुखिया प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह मुण्डा आदि ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
दर्शकों से खचाखच भरी तिलाईपिड़ी मैदान में बारीपादा उड़ीसा के दीपक महतो , सुलोचना देवी मेलोडी झुमर नृत्य से लोगों को जमकर झुमाया। वहीं कार्यक्रम में उत्कृष्ट किसानों का चयन कर कृर्षी उपकरण एवं फलदार वृक्ष देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं रात भर बंगाल के पुरूलिया के महिला छौऊ नाच के सुनीता महतो एवं सारीडीह के हेमसिंह महतो के छौऊ नाच की धमाल से दर्शकों को खूब मनोरंजन कराया। मौके पर थाना के एएसआई अभिमन्यु कुमार, जिप प्रतिनिधि रमेश सिंह मुण्डा, शंकर साहू, एएसआईएम पत्रकार संगठन के जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार महतो, अनुप जयसवाल, तुलसी महतो, कामेश्वर महतो, महकम महतो, अशोक महतो, बीरिंची पुरान,गोपाल पुरान सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।