प्रभात कुमार महतो बने झारखंड लोक कलाकार संघ के सचिव || Prabhat Kumar Mahato became the secretary of Jharkhand Folk Artists Association


ईचागढ़ - सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड के चोगा निवासी सह अन्तर्राष्ट्रीय छऊ कलाकार प्रभात कुमार महतो पुनः झारखंड लोक कलाकार संघ का सचिव सबे । संघ कार्यालय चापू टोली रांची में संघ की उपाध्यक्ष अनीता उरांव की अध्यक्षता में आम सभा के माध्यम से संघ का पुनर्गठन किया गया, जिसमें गीत एवं नाटक प्रभाग सूचना और प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग झारखंड सरकार से पंजीकृत गुमला,रांची लोहरदगा,सिमडेगा, लातेहार,धनबाद,सरायकेला खरसवा, चाईबासा, खूंटी,इत्यादि जिला के कुल 58 सांस्कृतिक कला दलों के दल नेता शामिल हुए सर्वप्रथम पिछले 3 साल में किए गए कार्यों की समीक्षा और उपलब्धि को सभी सदस्यों के बीच चर्चा किया गया । फिर सर्वसम्मति से चंद्रदेव सिंह को अध्यक्ष अनीता उरांव को उपाध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय छौ नृत्य कलाकार प्रभात कुमार महतो को संघ का सचिव ,लक्ष्मीनाथ महतो को कोषाध्यक्ष कार्यकारिणी समिति में लोहरदगा से लोकनाथ लोहरा खूंटी से लखन गुड़िया रांची से जगरनाथ महतो, शहाबुद्दीन अंसारी, मेघनाथ महतो , मनोज महतो, फुलमनी कुजूर का चयन किया गया सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का प्रेस क्लब रांची में किया जाएगा । इसकी जानकारी प्रभात कुमार महतो ने दिया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--