महिला छौऊ नाच में उमड़े दर्शक || Spectators gathered in women's Chhau dance


ईचागढ़ (अरूण माझी) - सरायकेला खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में चैती नवरात्र, राम नवमी व बासंती दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में जगह जगह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। चारों ओर धार्मिक कार्यक्रम व सांस्कृतिक कार्यक्रम से लोग आध्यात्म उन्नति के साथ ही मनोरंजन में भी बढ़चढ़ कर भाग ले रहे हैं। ऐसे ही ईचागढ़ के सोड़ो गांव सांस्कृतिक कार्यक्रम करने में हमेशा ही सुर्खियों में रहा है । बारहों महीने सोड़ो गांव में सांस्कृतिक व धार्मिक अनुष्ठान होते रहते हैं।
वैसे बासंती पूजा के उपलक्ष्य में सोड़ो बासंती दुर्गा मंदिर प्रांगण में शनिवार को दिन में ही छौऊ नृत्य का आयोजन किया गया। पश्चिम बंगाल के पुरूलिया के अपर्ना महतो व अनुपमा महतो का महिला छौऊ नृत्य दल द्वारा छौऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। मानभूम शैली का महिला छौऊ नृत्य पार्टी का एक झलक पाने को लोग बेताब देखे गए। महिला छौऊ नृत्य पार्टी द्वारा शिव पार्वती, रावण बध,अभिमन्यू बध , सखी नृत्य सहित कई रामायण महाभारतों पर आधारित छौऊ का प्रदर्शन कर लोगों का मन मोह लिया। छौऊ नृत्य के क्षेत्र में भी महिलाओं का एंट्री से लेकर सेना तक में एंट्री पर महिलाओं का क्षमता को प्रदर्शित किया गया।
एक 10साल की बच्ची कलाकार छौऊ नृत्य का आकर्षण बनी। वहीं आयोजन समिति के इन्द्रजीत प्रामाणिक ने कहा कि बारिश के चलते रात्रि कार्यक्रम को रद्द करते हुए आज दिन को ही महिला छौऊ नृत्य पार्टी द्वारा छौऊ नृत्य का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि आज रात को डांस धमाका भी आयोजन किया गया है। मौके पर मुखिया नयन सिंह मुण्डा, इन्द्रजीत प्रामाणिक, अशोक दास, ब्रजेश पांडे आदि उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--