Jamshedpur News : भाजपा बर्मामाइंस मंडल ने चलाया जनसंपर्क अभियान, कुलवंत सिंह बंटी ने भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में मांगा वोट
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा बर्मामाइंस मंडल के द्वारा रविवार को इंदर सिंह बस्ती एवं सिद्धू कानू बस्ती में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जनसंपर्क अभियान सांसद एवं प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में चलाया गया. इस दौरान लोगों से अपील की गई की कि वे भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो को वोट देकर मोदी को जिताएं.एवं तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाए अभियान में लोगों के बीच प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, मंडल महामंत्री सूरज सिंह, शशि सिंह, वर्मा कंसारी, उमेश लाल, अशोक पांडे, धर्मनाथ नंदलाल, उज्जवल राय, घनश्याम पांडे वर्मा, कंसारी, सागर राय, लक्ष्मी यादव, कैलाशपति मिश्रा, राज कौर , कपूरा सुंडी, कनक लता, हीरा देवी, प्रदीप मिश्रा, राजू शर्मा, संजय शर्मा, राम मारडीह समेत अन्य भाजपा सदस्य उपस्थित रहे.