बंगला जात्रा कार्यक्रम का भाजपा नेता विनोद राय ने किया उद्घाटन | BJP leader Vinod Rai inaugurated Bangla Jatra program
ईचागढ़ - सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के तुलीनडीह ग्राम में बंगला जात्रा सांस्कृतिक अनुष्ठान का आयोजन किया । जिसमें बतौर मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य सह ईचागढ़ विधानसभा के भाजपा नेता बिनोद राय ने फीता कटकर कार्यकर्म का उदघाटन किया। बंगला जात्रा में दर्शकों का काफी भीड़ भाड़ रहा। वहीं मुख्य अतिथि बिनोद राय ने कहा कि सांस्कृतिक धरोहर को बचाए रखना है। बंगला जात्रा बहुत प्राचीन कला संस्कृति मे एक है।
गांव गांव में इस क्षेत्र में ग्रामीण कलाकारों ने बंगला जात्रा के माध्यम से अपने छुपे कला का प्रदर्शन करते हैं ,जो समय के साथ बंगला जात्रा लुप्त प्रायः हो गया है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिभा को निखारने का एक अच्छा माध्यम जात्रा को बचाए रखना एक चुनौती है। उन्होंने कहा कि इस व्यस्ततम जिंदगी में एक जुटता के साथ इस तरह का आयोजन करना सराहनीय पहल है। यह मनोरंजन के साथ ही कला प्रतिभा को प्रदर्शित करने का उचित माध्यम है।
उन्होंने लोगों को आत्मनिर्भरता और सामाजिक एकता के महत्व को समझाते हुए अपने संबोधन में कहा कि सामाजिक सहयोग और सांस्कृतिक विकास के लिए साथ दे ।हर सहयोग किया जाएगा।उन्होंने जनता को विकास और समृद्धि की ओर अग्रसर करने के लिए साझा प्रयास करने का संकल्प जताया।यह सास्कृतिक अनुष्ठान इस क्षेत्र के सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और समृद्धि की राह में एक महत्वपूर्ण कदम है।मौके पर नागेश्वर मांझी, गुरुपद गोप, सुग्रीव महतो, निधु कुमार, चंद्रशेखर मुंडा आदि उपस्थित थे।