--ADVERTISEMENT--

BJP's strategy : सोनाहातू में चुनावी कार्यालयों का उद्घाटन, संजय सेठ को बहुमत से जिताने का ऐलान

✍️अवधेश महतो

Sonahatu News | भाजपा ने रांची लोकसभा में चुनावी रणनीति को मूर्त रूप देने के लिए सिल्ली विधानसभा अंतर्गत सोनाहातू प्रखंड के बारेंदा मंडल और सोनाहातू मंडल में चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया, रविवार को छत्तीसगढ़ लुंड्रा भाजपा के विधायक प्रबोध मिंज,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजाराम महतो,भाजपा सिल्ली विधानसभा प्रभारी जितेंद्र पटेल एवं भाजपा ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष विनय महतो धीरज ने संयुक्त रूप में फीता काटकर बारेंदा मंडल के बारेंदा चौक और सोनाहातू मंडल के जामुदाग में चुनावी कार्यलय का उद्घाटन किये।


इस दौरान अबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री चौधरी महतो,बारेंदा मंडल अध्यक्ष मनोज महतो,सोनाहातू मंडल अध्यक्ष दिलेश्वर कोइरी,नेहरू महतो,अजित महतो,लोहरा महतो,सुभाष महतो,राजेन्द्र साईं,देवपाल महतो,राजकुमार महतो सहित पार्टी के अन्य वरीय नेता मौजूद रहे, कार्यालय उद्घाटन के बाद विधायक प्रबोध मिंज ने मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर चर्चा कर आगामी कार्यक्रम के संबंध में विचार विमर्श किया, वही चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौके भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची लोकसभा के प्रत्याशी संजय सेठ को प्रचंड बहुमत से जिताने का निर्णय लिया।



Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--