--ADVERTISEMENT--

बर्मामाइंस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया डोर-टू-डोर अभियान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने लोगों के बीच बांटे पंपलेट

जमशेदपुर : जमशेदपुर के बर्मामाइंस मंडल ने गुरुवार को फिर से लोगों के बीच जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया. यह कैंपेन प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी और मंडल अध्यक्ष दीपक झा के नेतृत्व में चलाया गया. कैंपेन की शुरुआत बर्मामाइंस के लक्ष्मीनगर से शुरू होकर बजरंगी नगर बस्ती में समाप्त हुई. इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रही. जनसंपर्क अभियान में पीएम की उपलब्धियों को लोगों के बीच साझा किया गया. 

वहीं कुलवंत सिंह बंटी ने भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के पक्ष में वोट देने की अपील के साथ साथ नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने की बात कही गयी. अभियान में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डोर टू डोर जाकर लोगों के बीच प्रचार सामग्री और पम्पलेट बाटा गया. 

कैंपेन में प्रदेश कार्य समिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी, मंडल अध्यक्ष दीपक झा के अलावा संयोजक मिथिलेश सिंह यादव, वरिष्ठ भाजपा गुरू गोविंद सिंह आजाद, विपिन सिंह, दीपक झा, सूरज सिंह, राजीव कुमार मिश्रा, विराट कुमार, राकेश राय, राकेश चौधरी, मनोज राय, विनोद चंद्रा, सीमा मिश्रा, राखी देवी, सीता देवी, राधा देवी, कनकलता, कौशल्या देवी प्रधान, धन्नजय पाण्डेय, लक्ष्मीकान्त तिवारी, मुकेश अग्रवाल, प्रवीण कुमार, शशि रंजन दयाल, प्रदीप गुप्ता, दिलीप भगत समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--