--ADVERTISEMENT--

चुनावी कार्यालय का पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने किया उद्घाटन | Former MLA Arvind Singh inaugurated the election office

ईचागढ़ - सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के टीकर में पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह ने भाजपा का चुनावी कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया। रांची लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सह सांसद संजय सेठ को भारी बहुमत से जीत दर्ज कराने को लेकर चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिन्दाबाद, जय श्री राम,बंदे मातरम आदि नारे लगाकर चुनावी कार्यालय का शुभारंभ किया। 

ही पूर्व विधायक सह भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास कीओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी देश ही नहीं बल्कि पुरे विश्व में भारत का माश और यश बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसानों, महिलाओं,बेघर को आवास एवं बुजुर्गो को बृद्धा पेंशन से जोड़ कर सम्मान देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भाजपा सरकार घर घर नल जल योजना लाकर गांव में भी घर घर सुद्ध जल देने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार सिर्फ लुटने का काम किया है। कमिशन खोरी सर चढ़कर बोल रहा है। पुरे झारखंड में अराजकता की स्थिति बन गई है। 

उन्होंने कहा कि भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी जन जन के दिलों में है और राष्ट्र हित मे सभी जाति, धर्म के लोगों को आगे आने की जरूरत है। राष्ट् की सुरक्षा, एकता और अखंडता जाती समुदाय से बढ़कर है। उन्होंने कहा कि पुरे देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व को लोग स्वीकार रहे हैं और इस बार 4 सौ पार कर भाजपा इतिहास रचने जा रहा है। मौके पर मंडल अध्यक्ष फटीक गोराई,नकुल घोष, श्यामापद नापित, ललीत मोहन घोष, नुनु बाबु, अमुल्य प्रामाणिक, कृष्ण कुमार बनर्जी,तापस दत्ता आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--