--ADVERTISEMENT--

Ichagarh news : इंडिया गठबंधन का जनसभा में मुख्यमंत्री के बदले पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री

ईचागढ़ - सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के कुकड़ु हाट मैदान में इंडिया गठबंधन का चुनावी जनसभा किया गया। जनसभा में 1 बजे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन आने वाले थे, लेकिन काफी इंतजार के बाद झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, विधायक सविता महतो उपस्थित होकर जनसभा को संबोधित किया। उमस भरी गर्मी में लोगों को 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ा । बाद में उड़नखटोला आने की भनक लगते ही लोगों में आश जगी , मगर मुख्यमंत्री के बदले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मुख्य अतिथि के जगह पर लोगों को संबोधित कर रांची लोकसभा के इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को वोट देने का अपील किया। 


वहीं उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार झुठ बोलने वाली , लोगों को आपस में लड़ाई लड़ाने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि 10 वर्ष मोदी सरकार हिन्दू को मुसलमान से,सीख को इसाई से अगड़े को पीछड़े से आदिवासी को पीछड़ो से लड़ाने का काम किया है । उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने जिस राम राज्य का कल्पना किया था , जहां हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के लोग निर्भय होकर प्यार से रह सके । उन्होंने कहा कि उस राम राज्य की स्थापना से पहले महात्मा गांधी को किसने मारा ये बताने का जरूरत नहीं है। वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिला को सम्मान देने का काम किया और पहली बार किसी युवा महिला को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने कहा कि हमारी बेटी को लोकसभा भेज कर आशीर्वाद दें। 

उन्होंने कहा कि बेटी से अधिक सुबोधकांत आपके सुख दुख में सामिल होगे। वहीं विधायक सविता महतो ने अपने संबोधन में कहा कि तानाशाह केन्द्र सरकार जो बेगुनाह हेमंत सोरेन को जेल में डालने का काम किया, उसका बदला लेने का समय है और आपका एक वोट बदलाव ला सकता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के हत्यारे को उखाड़ कर फेंकना है। वहीं यशस्विनी सहाय ने कहा कि 18 से 25 साल के शिक्षित युवाओं को नौकरी, बेरोजगार युवाओं को उद्योग के लिए सरकारी अनुदान, गरीबों को 25 लाख का मुफ्त इलाज, कृषि ऋण माफी व महिलाओं को साड़े 8 हजार प्रति महीने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं व युवाओं को सम्मान कांग्रेस ही दे सकता है। वहीं मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि पुरे झारखंड में इंडिया गठबंधन का जीत सुनिश्चित है। उन्होंने कहा कि बदलाव का हवा बह रहा है और जुमले बाजी का अंत होना निश्चित है। मौके पर गुरू चरण किस्कू, कल्याण चन्द्र सिंह, इन्द्र जीत महतो,नयन सिंह मुण्डा,दूरर्योधन गोप आदि उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--