--ADVERTISEMENT--

इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी ने दौरा कर मांगा समर्थन | India alliance candidate visited and sought support

रोड शो में लगा समर्थकों का भीड़


ईचागढ़ - सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ व कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र में जैसे जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, वैसे वैसे चुनावी दौरे का पारा भी चढ़ता जा रहा है। दो दिन पूर्व जहां भाजपा प्रत्याशी का ईचागढ़ में तुफानी दौरा किया गया, वहीं शुक्रवार को इंडिया गठबंधन का भी दौरा किया जा रहा है। इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रत्याशी के साथ संयुक्त दौरा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने का अपील किया। रांची लोकसभा के इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, झामुमो विधायक सविता महतो,राजद सहित गठबंधन के कई नेताओं ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का तुफानी दौरा कर लोगों को कांग्रेस प्रत्याशी को अपना वोट देकर जीताने का अपील किया। 

लोगों के बीच घोषणा पत्र का भी वितरण किया गया। ईचागढ़ के मिलन चौक में रोड शो कर नारेबाजी करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को जिताने का अपील किया। वहीं कुकड़ु प्रखंड के तिरूलडीह,चौड़ा,कुकड़ु सहित दर्जनों गांवों का दौरा कर लोगों से समर्थन मांगा। जगह जगह नुक्कड़ सभा कर अपने पक्ष में जोरदार प्रचार किया गया। महिलाओं ने भी चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने लोगों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की तानाशाही पर जमकर कटाक्ष किया । वहीं कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने कहा कि लोग महंगाई से त्रस्त है और जुमले बाजी को खत्म करने व भाजपा को हटाने के लिए इंडिया गठबंधन के पक्ष में लोगों का काफी रूझान देखा जा रहा है। 

वहीं विधायक सविता महतो ने कहा कि आज इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के पक्ष में संयुक्त रूप से दौरा कर लोगों को उपलब्धि बताकर मतदान का अपील किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों का अच्छा सहयोग मिल रहा है और इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित है। मौके पर झामुमो केन्द्रीय सदस्य पाप्पू वर्मा, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन गोप, राम प्रसाद महतो , सफाई अंसारी, बंधुराम महतो, पंचानन पातर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--