Jamshedpur news : टाटा कॉलेज मैदान में जनसभा का आयोजन, राहुल गांधी और झारखंड के दिग्गज नेताओं ने जोबा माझी का किया समर्थन
Jamshedpur news : झारखंड के गोलमुरी कम जुगसलाई क्षेत्र में स्थित प्रतिष्ठित टाटा कॉलेज मैदान ने आज एक ऐतिहासिक जनसभा का गवाह बना। इंडिया अलाइंस के लोकसभा प्रत्याशी जोबा माझी के समर्थन में आयोजित इस सभा में भारत के भावी प्रधानमंत्री और जन जन के नेता श्री राहुल गांधी जी ने शिरकत की। उनके साथ मंच पर झारखंड के मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी, झारखंड कोंग्रेस प्रभारी जनाब गुलाम अहमद मीर साहब, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर जी, स्वास्थ मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी, और झारखंड सरकार के श्रम मंत्री श्री सत्यानंद भोक्ता जी भी उपस्थित थे।
इस जनसभा का मुख्य आकर्षण श्री राहुल गांधी जी का भाषण था, जिसमें उन्होंने जोबा माझी के प्रति अपना पूर्ण समर्थन और विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे जोबा माझी को अपना मूल्यवान वोट देकर उन्हें विजयी बनाएं। श्री गांधी ने यह भी बताया कि कैसे जोबा माझी की जीत से क्षेत्र के विकास और प्रगति में तेजी आएगी।
झारखंड के मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन जी ने भी जनता को संबोधित किया और जोबा माझी के लिए समर्थन मांगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि जोबा माझी की जीत से झारखंड की आवाज केंद्र में और भी मजबूती से उठेगी।
जनसभा में उपस्थित जनता ने नेताओं के भाषणों को बड़े ध्यान से सुना और उनके संदेशों का स्वागत किया। इस आयोजन ने न केवल जोबा माझी के लिए बल्कि पूरे इंडिया अलाइंस के लिए एक नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।
इस जनसभा के सफल आयोजन से यह स्पष्ट हो गया है कि जोबा माझी और इंडिया अलाइंस के प्रति जनता का समर्थन कितना मजबूत है। अब सभी की निगाहें आगामी चुनाव परिणामों पर टिकी हुई हैं।