--ADVERTISEMENT--

Lok Sabha Election 2024 - Poetry

✍️करुणा मय मंडल (AKM NEWS)

" चल चल चल वोट करेंगे
        मनमानी पर चोट करेंगे।
लोकतंत्र ना खोट करेंगे
       अच्छे को सपोर्ट करेंगे।।
ना रखेंगे कोई शिकायत
        भ्रष्ट को अब ना देंगे मत।
जागृत करेंगे देंगे हिदायत
        मतदान हो शत प्रतिशत।।
और कोई ना झंझट करेंगे
          भाग्य ना चौपट करेंगे।
चल चल चल वोट करेंगे
        भ्रष्ट को बायकॉट करेंगे।।
अभिमन्यु को घेर रहा है
        खड़े घनघोर अंधेर रहा है।
धर्म धरा के जो वैर रहा है
        अब और ना खैर रहा है।।
हित का साथ झटपट करेंगे
        गैर हित सब छटपट करेंगे।
चल चल चल वोट करेंगे
         भ्रष्ट का रुकावट करेंगे।।
संस्कृति समृद्धि साथ लेंगे
          जो भी ऐसा काम करेंगे।
सदैव उनके साथ चलेंगे
        दिल में दर्ज वो नाम करेंगे।।
ऐसी शक्ति एकजोट करेंगे
        देश विरोधी बायकॉट करेंगे।
चल चल चल वोट करेंगे
        भ्रष्टाचार पर चोट करेंगे।।"
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--