Sonahatu News : सोनाहातू में यशस्विनी सहाय को विजयी बनाने की उम्मीद और जोश में मंगलवार का महा समागम!
सोनाहातू | लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है प्रत्याशी व उनके समर्थकों ने जनसंपर्क व प्रचार प्रसार तेज कर दिया है. मंगलवार को इंडीया गठबंधन के विभिन्न दलों के नेता व कार्यकर्ताओं ने सोनाहातू प्रखंड के बरिसालडीह, बारूहातु, सोनाहातु, दानाडीह चिरगालडीह, गोमेयाडीह समेत कई गांव व टोलों में इंडीया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को विजयी बनाने की अपील की.
मौके पर सीपीएम के सुफल महतो, उमेश कुमार महतो,नीलकांत सिंह मुंडा, दिनेश कुमार महतो, कुंवर सिंह मुंडा, मनमोहन पारमाणविक, राजेन्द्र सिंह मुंडा,जितवाहन महतो,हृदयनाथ सिंह मुंडा, मुखिया विकास सिंह मुंडा , कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अजगुत महतो,उपाध्यक्ष विजय सिंह मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।