तीन लाख,तिरपन हजार,चार सौ छियानब्बे रूपये की स्वीकृति मिली पुटी सरदार को होगी कैंसर की ईलाज.....करुणा मय मंडल
ज्ञात रहे पोटका प्रखंड के पिछली गांव के पुटी सरदार जो एक गरीब विधवा है, पैसे के अभाव से 'माउथ कैंसर' की ईलाज नहीं करवा पा रही थी। अंतत: पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के प्रयास से मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार सहायता योजना के तहत उनकी समुचित ईलाज के लिए साढ़े तीन लाख से ज्यादा राशि की स्वीकृति मिली है। आज उन्हें सिविल सर्जन कार्यालय के संबंधित विभाग से उक्त स्वीकृति पत्र प्राप्त हुआ है। मेहरबाई टाटा मेमोरियल अस्पताल, जमशेदपुर में उनकी ईलाज शुरू होगी।
ईलाज की स्वीकृति पत्र पाकर पीड़िता के चेहरे में खुशी की आंसु छलकी। मानो उनकी सारी कहानी बयां कर दी। पीड़िता पुटी सरदार ने पूर्व पार्षद श्री मंडल को दिल से दुआ दिए।