तोपेश्वर गोप ने कुइडु प्रखंड क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान | Topeshwar Gop launched public relations campaign in Kuidu block area.
ईचागढ़ - ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकडु प्रखंड क्षेत्र में आज ओबीसी मोर्चा के कांग्रेस के प्रदेश महासचिव तोपेश्वर गोप ने जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने रांची लोकसभा के इंडिया गठबंधन के कांग्रेस का महिला प्रत्याशी यशस्विनी सहाय के लिए कई गांवों में जाकर चुनाव को लेकर प्रचार किया। इसी दौरान कुकड़ू में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इंडिया गठबंधन के रांची लोकसभा के सांसद उम्मीदवार सुश्री यशश्विनी सहाय के पक्ष में वोट करने का अपील आम लोगो से किया।
इसी दौरान वे क्षेत्र के इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं से मिल कर आगे का रणनीति पर विचार विमर्श किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में मतदाताओं का रूझान काफी बेहतर है, जिससे प्रतित होता है कि रांची लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को भारी बहुमत मिलेगा और बिपुल वोट से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने लोगों को बदलाव के लिए आगे आने का अपील किया।मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता महाविर गोप, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष इंद्रजीत महतो,जवाहर लाल माझी,झूलन कुमार,हेमंत सिंह सरदार,युधिष्ठर माझी,जोगनाथ महतो, संजीव सिंह,आदि उपस्थित थे ।