--ADVERTISEMENT--

क्या है सच ❓ | जेएल केएम समर्थकों का हुजूम रांची रवाना , नामांकन के पूर्व देवेन्द्र नाथ महतो की हुई गिरफ्तारी | What is the truth? Devendra Nath Mahato was arrested before nomination.


ईचागढ़ -सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से शनिवार को झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा,जे बी के एस एस के उम्मीदवार देवेन्द्र नाथ महतो के नामांकन में कार्यकर्ताओं का जत्था रांची के लिए रवाना हुए।  इधर कार्यकर्ताओं का जत्था रांची पहुंचे उधर रांची उपायुक्त कार्यालय में नामांकन करने पहुंचे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के घोषित उम्मीदवार देवेन्द्र नाथ महतो को रांची पुलिस द्वारा नामांकन के पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया। 

बता दुं कि पुरे ताम झाम के साथ झारखंड आंदोलनकारी सह  जिला परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि सुनील महतो , केन्द्रीय महासचिव गोपेश महतो व  राकेश रंजन के नेतृत्व में कुकड़ु , नीमडीह, ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र से कार्यकर्ताओं का जत्था मिलन चौक पेट्रोल पंप पर जमावड़ा हुए एवं जे एल के एम जिंदाबाद,जीबी के एस एस जिंदाबाद, टायगर जयराम महतो को जिंदाबाद, देवेन्द्र नाथ महतो जिंदाबाद के नारे लगाते हुए रांची में नामांकन सभा में भाग लेने के लिए कार्यकर्ताओं का विशाल फौज रवाना हुआ । 

वहीं झारखंड आंदोलनकारी सुनील महतो ने कहा कि आज जे एल के एम प्रत्याशी देवेन्द्र नाथ महतो का नामांकन है, जिसमें ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ु व ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र से करीब 5 सौ सक्रिय कार्यकर्ताओं का हुजूम रांची के लिए रवाना हुए। उन्होंने कहा कि रांची लोकसभा क्षेत्र से देवेन्द्र नाथ महतो का लोकप्रियता भीड़ से ही पता चल रहा है। वहीं संगठन सचिव राकेश रंजन  हजारों समर्थकों के साथ तिरूलडीह रेलवे स्टेशन से नामांकन में रवाना होने के पूर्व पत्रकारों को बताया कि आज देवेन्द्र नाथ महतो का नामांकन में हजारों समर्थकों के  साथ रांची ट्रेन से जा रहे हैं। 

वहीं केन्द्रीय सचिव गोपेश महतो ने कहा कि सैकड़ों वाहनों का काफिला के साथ सभी समर्थक नामांकन के लिए रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि बदलाव का वयार बह रहा है। क्षेत्र के लोग नि,: स्वार्थ भाव से बड़ी संख्या में नामांकन सभा में भाग लेने जा रहे हैं,अब आदिवासी मुल वासी  अपने हक अधिकार के लिए मतदान के रूप में विपक्ष  को सबक सीखाने का ठान लिया है। वहीं देवेन्द्र नाथ महतो की गिरफ्तारी से कार्यकर्ताओं में जहां मायूसी छा गई वहीं कार्यकर्ता न्यायालय का आदेश का इंतजार कर अगली रणनीति पर विचार कर रहे हैं। एक ओर मायूसी तो दूसरी ओर जनाक्रोश का माहौल साफ झलक रहा है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--