--ADVERTISEMENT--

भाजपा की शेरनी प्रत्याशी गीता कोड़ा ने राज्य के मुख्यमंत्री को उनके विधानसभा में 20 हजार मतों से पछाड़ा: भानु प्रताप शाही

Chakradharpur  : भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में सिंहभूम लोकसभा की समीक्षा बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधायक भानु प्रताप शाही , प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह,प्रदेश मंत्री सरोज सिंह शामिल हुए।बैठक में जिला अध्यक्ष संजय पांडे , प्रदेश उपाध्यक्ष बड़कुंवर गागराई,प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद,पार्टी प्रत्याशी गीता कोड़ा,पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा,सराईकेला खरसावां जिला प्रभारी सूबोध सिंग गुड्डू के साथ बैठक में सहित पूरे जिले के लोग उपस्थित थे। मोके पर भानु प्रताप शाही ने कहा कि आप सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से अपने प्रत्याशी गीता कोड़ा को जिताने में लगे,हार जीत तो लगी रहती है,मैं स्वयं एक बार हारा हुँ।

भानु प्रताप ने कहा कि इस चुनाव के बाद पूरे राज्य में यह चर्चा बना रहा कि सिंहभूम लोकसभा की शेरनी प्रत्याशी गीता कोड़ा जी ने राज्य के मुख्यमंत्री को उनके विधान सभा मे 20 हजार से ज्यादा मतों से पछाड़ा,पूरा कुनबा मिलकर मुख्यमंत्री के विधान सभा मे गीता कोड़ा को हराने में नाकाम रही,मैं इस शेरनी बहन को दिल से नमन करता हूँ।उन्होंने ने कहा कि आज हमलोग सिंहभूम लोकसभा के सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ताओ के साथ विस्तृत जानकारी लेकर आगे की रणनीति तय करेंगे जिससे कि आने वाले विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर,वर्तमान भ्रष्ट्राचारी -अहंकारी -जनविरोधी- जनता को झूठ बोलकर गुमराह करने वाली इंडि गठबंधन वालों को बुरी तरह हराकर सत्ता से हटा सकें।

कर्मवीर सिंह ने कहा कि पूरे देश मे भारतीय जनता पार्टी 240 सीट में जीत दर्ज कर एन डी ए के सहभागी पार्टियों के साथ मिलकर पूर्ण बहुमत हासिल किए और सबने मिलकर नरेंद्र मोदी के ऊपर पूर्ण विश्वास रखते हुए उन्हें तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनवाये।यह हमारे लिए गर्व की बात है।कर्मवीर सिंह ने कहा कि हमलोग आशा के अनुरूप झारखंड के 14 सीट में से भारतीय जनता पार्टी 8 सीट ,अपने सहयोगी आजसु पार्टी के 1सीट मिलाकर 9 सीट में जीत हासिल कर वर्तमान राज्य सरकार के इंडि गठबंधन को 5 सीट ही लेने दिया,हमलोग हारे हुए सिंहभूम लोकसभा के साथ सभी 5 सीटों पर समीक्षा कर रहे हैं।मौके पर जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने सभी का आभार करते हुए कहा कि पार्टी के आप सभी कार्यकर्ता चुनाव में पूरे मेहनत लगन से कार्य किये.

यह अलग बात है कि हमलोग चुनाव जीत नही सके,चुनाव में हार जीत लगी रहती है,हम अपनी कमियों को तलाशेंगे जिससे कि आगे हम विजय हासिल करेंगे।बैठक में पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा,पूर्व विधायक अनंत राम टुडू,पूर्व विधायक शशि भूषण सामड,गणेश माहली,गीता बालमुचू,रमेश हांसदा,सतीश पूरी,मनीष राम,दिनेश चंद्र नंदी,अमित सिंह बॉबी,कुबेर सारंगी,बिपिन लागुरी,सुनील श्रीवास्तव,किशोर डागा,सुरेश साव,अमरेश प्रधान,मालती गिलुवा,मंगल गिलुवा,धीरज सिंह,दुर्गावति बोइपाई,धन्नू देवी,बिजय मेलगाण्डी,रश्मि शाहू,सुशीला टोप्पो,रानी बांदिया,ललित मोहन गिलुवा,राकेश बबलू शर्मा,इंद्रजीत सामड,अशोक दास,मनोज लेयांगी,शिवा बोदरा,अक्षय खत्री,जय किशन बिरुली,लेबेया लागुरी,चंद्रमोहन गोप,राय भूमिज,कैलाश दास,अशोक पिंगुवा,नारायण हेम्ब्रम,राजेश गुप्ता,रोहित प्रधान,हरीश मुंडा,केदार नायक,दिनेश सुरीन,गोपाल गंजु,बहनु तिर्की,मनोज सिंगदेव,अमितेश अमर,बीरेन्द्र सिंह,बद्री नारायण दरोगा,नारायण माहतो,मनोज माहतो अलावे के 6 विधान सभाओं के प्रभारी,संयोजक,सह संयोजोक,सभी पूर्व विधायक,जिला पदाधिकारी,मोर्चाओं के प्रदेश पदाधिकारी,मोर्चा के जिला अध्यक्ष,सभी मंडल अध्यक्ष ,वरीय कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--