--ADVERTISEMENT--

पश्चिमी सिंहभूम जिला स्कूल मैदान में प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप 2024-25 फूटबाल प्रतियोगिता में विजेताओं को कप और प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित


Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला स्कूल  मैदान में  प्रखंड स्तरीय सुब्रतो  कप 2024-25 फूटबाल प्रतियोगिता सदर प्रखंड में आयोजित की गई। जिसमें अलग-अलग तीन ग्रुप बनाया गया था। इसमें अंडर 17 बालक और बालिका तथा अंडर 15 बालक वर्ग के प्रखंड स्तरीय  के चयन  प्रतियोगिता हुई। 

जिसमें 10+2 जिला स्कूल अंडर 17 बालक वर्ग में, संत जेवियर्स हाई स्कूल लुपुंगगुटू को हराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किए। अंडर 17 बालिका वर्ग में संत जेवियर्स हाई स्कूल लुपुगगुटू 10+2 रुंगटा स्कूल को पराजित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा अंडर 15 बालक लुपुगगुटू ने 10+2 जिला स्कूल को पराजित करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किए। 

इससे पहले सुब्रतो कप प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड विकास पदाधिकारी अमिताभ भगत एवं अंचल पदाधिकारी  बडाऊ सारू ने  दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया था। प्रतियोगिता में प्रमिला कुमारी, प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, विद्यालय के सभी  शिक्षक, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रखंड  रिसोर्स शिक्षक, ओपरेटर, एवं सभी प्रखंड संकुल साधन सेवी की भूमिका सराहनीय रही। 

उक्त प्रतियोगिता में फुटबॉल स्पोटर्स एसोसिएशन, स्वस्थ विभाग, एवं मुफस्सिल थाना के प्रभारी रामायण सिंह का सहयोग भी सराहनीय रहा। फुटबाल प्रतियोगिता में अलग अलग कोटि में कुल 28 टीमों द्वारा शिरकत किया था। प्रतियोगिता का विजेताओं को अतिथियों द्वारा कप और  प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--