CKP Blood Donation Camp : राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने किया रक्तदान शिविर आयोजित,रक्तदान से बड़ा कोई मानव सेवा नहीं : प्रीतम बांकिरा
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर युवा कांग्रेस ने ब्लड बैंक सदर अस्पताल चाईबासा में रक्तदान शिविर लगाया। सर्वप्रथम जन्मदिन के अवसर केक काटा गया और उसके बाद युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा व युवा कांग्रेस,कांग्रेस जिला कमेटी,एनएसयूआई कार्यकर्ताओं और अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर देश भर में युवा कांग्रेस द्वारा रक्तदान किया जा रहा है।
श्री बांकिरा ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि रक्तदान सभी लोगों को करना चाहिए क्योंकि पश्चिमी सिंहभूम जिला में हमेशा रक्त की कमी होती रही है और समय पर रक्त नहीं मिलने के कारण जरुरतमंद मरीजों को उचित चिकित्सा लाभ नहीं मिल पाता है इसलिए हम सभी लोगों को अनिवार्य रूप से रक्तदान करना चाहिए क्योंकि इससे बड़ा मानव सेवा कोई और नहीं हो सकता है। रक्तदान करने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काफी उत्साह देखा गया। शिविर में आम जनों ने भी स्वतः रक्तदान किया।
आज रक्तदान शिविर में 45 यूनिट से ज्यादा रक्तदानओं हुआ।इस दौरान युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला प्रभारी सत्यम सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चन्द्रशेखर दास, युवा जिला उपाध्यक्ष सुरेश संवैया,राजू कायम,जिला महासचिव सन्नी राॅबर्ट अंथोनी,जिला सचिव अजय पुरती,तांतनगर प्रखंड अध्यक्ष रूपेश पुरती, चाईबासा नगर अध्यक्ष राहुल दास,लीगल सेल प्रदेश कॉर्डिनेटर विशाल शर्मा,एनएसयूआई कोल्हान अध्यक्ष वीरसिंह बालमूचु, जिला महासचिव अनिश गोप, चक्रधरपुर प्रखंड अध्यक्ष विजय सामड, चाईबासा प्रखंड अध्यक्ष दिकू संवैया,खूंटपानी प्रखंड अध्यक्ष साकारी दोंगो,बीस सूत्री सदस्य अमित मुखी, अजीत कांडेयांग,मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडरी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।