--ADVERTISEMENT--

पशुपालकों के बीच हुआ बकरा बकरी का वितरण


ईचागढ़ - सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय के पशु चिकित्सालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अन्तर्गत पशु पालक किसानों के बीच बकरा विकास योजना के तहत 18 यूनिट बकरा बकरी का वितरण किया गया। जिला परिषद सदस्य जोतिलाल मांझी, प्रखंड प्रमुख गुरूपद मार्डी, पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा0 हरेलाल महतो के द्वारा पशु पालक किसानों के बीच बकरा बकरी का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के अन्तर्गत पशु पालक किसानों को पशु पालन कर आत्म निर्भर बनाने के लिए शत प्रतिशत अनुदान पर पशुधनों का वितरण किया जाता है।

वहीं पशु चिकित्सा पदाधिकारी डा0 हरेलाल महतो ने बताया कि ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के लाभुको को इस योजना से जोड़कर आत्म निर्भर बनाने का एक राज्य सरकार की यह उपक्रम है। उन्होंने कहा कि प्रति लाभुक चार बकरी एवं एक बकरा दिया गया। 

उन्होंने कहा कि  18 यूनिट में कुल 90  बकरा बकरी का वितरण जिप सदस्य व प्रमुख के हाथों में वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी किसानों को इस योजना का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत गाय, सुकर, मुर्गा, बत्तख आदि का भी लाभ किसानों को दिया जा रहा है। मौके पर ग्राम प्रधान बादल भुमिज, पशु मित्र काशी नाथ लोहरा, अनित कुमार आदि उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--