अंतत: पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल के प्रयास से बना हाथीबिंधा गांव का खराब चापाकल - पेयजल की समस्या हुई दूर, ग्रामीण हुए खुश।
ज्ञात रहे पोटका प्रखंड के हाथीबिंधा पंचायत के रागडीह गांव स्थित पंचानन माहातो के घर सामने वाला चापकल चुनाव पूर्व से खराब था। निकटस्थ ग्रामीण पेयजल के लिए परेशान थे। जब कंही से कोई मरम्मती की कोई उपाय नहीं हो पाई तो गांव के ही राजेश महतो द्वारा इसकी सूचना अपने पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल को दी गई। पूर्व पार्षद श्री मंडल द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी पोटका तथा प्रखंड पेयजल एवं स्वच्छता विभाग को इसकी जानकारी देते हुए त्वरित कार्रवाई की अनुरोध कि गई अन्तत: आज विभागीय मिस्त्री आकर खराब चापकल की मरम्मती कर दी गई। लगभग महीने बाद चापाकल से पानी निकलते देख महिलाएं काफी खुश नजर आई तथा पूर्व पार्षद को धन्यवाद दिए।