AISMJWA में जिला से प्रदेश तक कई कर्मठ सदस्यों को जिम्मेदारी मिलने का संकेत

देवेंद्र,अभिषेक और चरणजीत को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी


न्यूज़ डेस्क - ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन में झारखंड प्रदेश एवं जिला स्तर पर कुछ बदलाव का संकेत मिल रहा है। AISMJWA के प्रदेश कमेटी में आंशिक बदलाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल बंटी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह से फोन पर प्रदेश महासचिव प्रविंद पांडेय की चर्चा हुई। इस संदर्भ में संगठन में पुनः कुछ नये और पुराने चेहरों को महत्वपूर्ण पदों पर शामिल कर झारखंड में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान योजना पर राज्यस्तरीय आंदोलन की रणनीति बनाई गई है।इसको लेकर ऐसोसिएशन द्वारा तय हुआ कि कोल्हान में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए देवेंद्र सिंह को झारखंड में प्रदेश सचिव,अभिषेक मिश्रा को कोल्हान अध्यक्ष और चरणजीत सिंह को जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी जाएगी।

इस संदर्भ में ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी गणेश मिश्रा और सह प्रभारी शंकर गुप्ता से सहमति मिलने के बाद जल्द ही तीनों को धनबाद स्थित ऐसोसिएशन के प्रदेश कार्यालय में प्रमाण पत्र दिया जाएगा।

प्रदेश महासचिव द्वारा तय किया गया है कि फिलहाल तीनों ही पदाधिकारी ऐसोसिएशन में अपने नये पदों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्यरत रहेंगे। वहीं राष्ट्रीय महासचिव प्रितम सिंह भाटिया ने नव मनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देने के साथ ही नये पदाधिकारियों को प्रदेश व जिला में संगठन को मजबूती प्रदान करने एवं एसोसिएशन का आंदोलन को गति प्रदान करने करने का विश्वास जताया है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

NewsLite - Magazine & News Blogger Template