--ADVERTISEMENT--

Jamshedpur News : अरूप कुमार जोआरदार ने एक दिब्यांग ब्यक्ति को स्वाबलम्ब बनाने में पहल कर दिया मानवता का परिचय


Jamshedpur News : मानव सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। जी हां इस कहावत को चरितार्थ करते हुए  कदमा निबासी अरूप कुमार जोआरदार ने  उलियान निबासी  विकलांग प्रलय चक्रबोर्ती को   अगरबत्ती  ,  पूजा का सामान ,  गमछा ,  मोजा दिया  आदि देकर दुकान चलाकर आत्मनिर्भर बनने का संकल्प कराया।   सांय मंदिर परिसर में भीक्षा मांगकर दो  पैर से  विकलांग प्रलय अपना परिवार चलाते हैं।  अपना ट्राई साइकिल में सवार होकर वह भीक्षाटन करते हैं। 

समाजिक कार्यकर्ता अरूप कुमार जोआरदार से वह अपना ट्राई साइकिल का ब्लास्ट चक्का मरम्मती करने का गुहार लगाया , तो श्री जोआरदार ने उन्हें  भीख नहीं मांगने का सर्त पर सांई मंदिर में पूजा सामग्री बेचने  का संकल्प कराया। श्री जोआरदार ने उन्हें पूजा सामग्री देकर अपना खुद का पूजा सामग्री का दुकान चलाकर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। अरूप कुमार जोआरदार ने लोगों से अपील करते हुए विकलांग प्रलय के दुकान से कुछ न कुछ पूजा सामग्री खरीदने का  आग्रह किया।  


दुकान का पहले दिन उन्होंने लोगों को विकलांग का मदद के रूप में एक समान जरूर खरीदने का अपील किया और देखते ही देखते लोगों ने प्रलय के दुकान से अगरबत्ती आदि खरीदने लगे। श्री जोआरदार ने बताया कि विकलांग प्रलय चक्रवर्ती  को दुकान चलाने के लिए पूजा सामग्री दिया गया। उन्होंने कहा कि  पूजा सामग्री देकर उन्हें सांई मंदिर परिसर में चलंत दुकान चलाने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि भीक्षा मांगकर पेट नहीं पाले । 

उन्होंने कहा कि  लोगों को भी अपील किया जा रहा है कि पूजा करने आए श्रद्धालु विकलांग प्रलय से जरूर कुछ न कुछ पूजा सामग्री खरीदें और एक असहाय का सहारा बनकर पूण्य का भागी बने ।  उन्होंने कहा कि आगे भी जो बन पड़ेगा सहयोग किया जाएगा। प्रलय चक्रवर्ती भी भीख नहीं मांगने का संकल्प लिया। वे काफी खुश नजर आ रहे थे। इस पहल से लोगों ने श्री जोआरदार का जमकर सराहना किया।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--