ओडिशा के राज्यपाल रघुवर दास का जमशेदपुर में भव्य स्वागत

जमशेदपुर: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और ओडिशा के वर्तमान राज्यपाल रघुवर दास बुधवार को जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचे। राज्यपाल रघुवर दास का यह दौरा ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद जमशेदपुर का पहला दौरा है। इस अवसर पर खादी बोर्ड के पूर्व सदस्य और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलवंत सिंह बंटी ने उनका पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।

एयरपोर्ट पर राज्यपाल रघुवर दास का स्वागत करने के लिए भाजपा के अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। इस मौके पर जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया।

कुलवंत सिंह बंटी ने बताया कि ओडिशा में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्यपाल रघुवर दास का जमशेदपुर में यह पहला आगमन है। वे यहां दो दिनों का प्रवास करेंगे, जिसमें विभिन्न कार्यक्रमों और बैठकों में भाग लेंगे।

राज्यपाल के स्वागत के दौरान एयरपोर्ट पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, जिससे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न किया जा सका।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

NewsLite - Magazine & News Blogger Template