कुमडीह में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों का जायजा: पुलिस अधीक्षक और उप विकास आयुक्त ने दिए महत्वपूर्ण दिशा निर्देश
- 30 जून 2024 को कुमडीह, राजनगर प्रखंड मे माननीय मुख्यमंत्री के प्रस्तावित आगमन की तैयारियो का पुलिस अधीक्षक एवं उप विकास आयुक्त ने लिया जायजा
- तैयारियो की समीक्षा कर सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कल दिनांक 30 जून 2024 को राजनगर प्रखंड अंतर्गत ग्राम कुमडीह में प्रस्तावित आगमन की तैयारीयों को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री मनीष टोप्पो एवं उप विकास आयुक्त श्री प्रभात कुमार बरदियार ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारीयों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम मे माननीय मुख्यमंत्री के आवागमन, हेलीपेड, बेरीकेटिंग, वाहन पार्किंग, यातायात परिचालन, सुरक्षा व्यवस्था आदी का जायजा ले सम्बन्धित पदाधिकारी को सभी तैयारियां ससमय पूर्ण करनें के निर्देश दिए गए।
मौक़े पर उपरोक्त के अलावे प्रशिक्षु आईएएस श्री कुमार रजत, अनुमंडल पदाधिकारी सरायकेला श्री सुनील कुमार प्रजापति, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजनगर श्री मलय कुमार, अंचलधिकारी राजनगर श्री हरीश चंद्र मुंडा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री अविनाश कुमार, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण, नजारात उपसमहर्ता एवं अन्य उपस्थित रहें।