Singhbhum Election Result 2024 : इंडिया गठबंधन के प्रत्यासी जोबा मांझी ने भाजपा प्रत्याशी सांसद गीता कोड़ा को पराजित कर जीता सिंहभूम का ताज
Chakradharpur : सिंहभूम के भाजपा प्रत्याशी सांसद गीता कोड़ा को हार का सामना करना पड़ा है. उनके खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी झामुमो जोबा मांझी ने अंतिम 24 राउंड में 1 लाख 66 हजार 983 मतों की पराजित कर जीत दर्ज की है। अंतिम चरण में भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा को 3 लाख 49 हजार 6 वोट मिले है. वहीं, इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी जोबा मांझी को 5 लाख 15 हजार 989 वोट मिले है. कुल 24 राउंड की मतगणना हुआ. पश्चिमी सिंहभूम जिला में इससे पहले कांग्रेस के गठबंधन प्रत्याशी गीता कोड़ा सिंहभूम सीट पर सांसद जीत दर्ज किया था।
लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले गीता कोड़ा ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके बाद उन्हें सिंहभूम टिकट दिया गया था।
लेकिन इस बार उनको 1 लाख 66 हजार 983वोट से हार का मुंह देखना पड़ा. भाजपा प्रत्याशी गीता कोड़ा ने कहा कि जनता का जो आदेश है, वह सिरोधार्य है. जनता जो चाहती है, वहीं होता है. वही इंडिया गठबंधन का प्रत्याशी जोबा मांझी ने कहा कि इंडिया गठबंधन के सभी के लोगों के टीम वर्ग का सहयोग जीत मिली है । श्रीमती माझी ने कहा कि जिस तरह जनता ने मुझे श्रेय देकर जीत दिलाई है उसके लिए उनकी शुक्रिया अदा करने के लिए उनके गांव जाएंगे।
पश्चिमी सिंहभूम के 14 प्रत्याशियों की अंतिम चरण की सूची
01- गीता कोड़ा-भारतीय जनता पार्टी- 349006
02- जोबा माझी- झारखंड मुक्ति मोर्चा-515989
03- परदेशीलाल मुंडा- बहुजन समाज पार्टी-8708
04- कृष्ण माडी- झारखंड मुक्ति मोर्चा (उलगुलान)-2597
05-चित्रसेन सिंकू - झारखंड पार्टी-3188
06- पानमनि सिंह -सोशलिस्ट युनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कॉम्युनिस्ट)-1793
07- -बीर सिंह देवगम- राइट टू रिकॉल पार्टी-1919
08-विश्व विजय माडी- अंबेडकरराइट पार्टी ऑफ इंडिया-3067
09- सुधा रानी बेसरा- पीपल्स पार्टी ऑफ़ इंडिया (डेमोक्रेटिक)-2398
10- आशा कुमारी रूण्डा- निर्दलीय अभ्यर्थी-2736
11- दामोदर सिंह हांसदा- निर्दलीय अभ्यर्थी-43838
12- दुर्गा लाल मुर्मू- निर्दलीय अभ्यर्थी-4912
13- माधव चंद्र कुंकल- निर्दलीय अभ्यर्थी-19729
14-संग्राम माडी- निर्दलीय अभ्यर्थी-16097
15- NOTA-23907