श्री धर्मेंद्र सिंह के जन्मदिन पर सिंहभूम फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने दी शुभकामनाएं
सिंहभूम फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह जी का जन्मदिन 30 जून को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस शुभ अवसर पर पूरी टीम की ओर से उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
टीम के पदाधिकारी अंजन सरकार, विकास राय, दीपक शर्मा, रजनी ठाकुर, जितेंद्र सिंह और मनी मोहंती ने श्री धर्मेंद्र सिंह जी के लंबी आयु और सुखमय जीवन की कामना करते हुए प्रभु श्री राम से प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि श्री धर्मेंद्र सिंह हमेशा से फार्मासिस्ट भाइयों की सेवा में तत्पर रहे हैं और उनके नेतृत्व में संघ ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
टीम के सभी सदस्यों ने आशा व्यक्त की कि श्री धर्मेंद्र सिंह निरंतर फार्मासिस्टों के उत्थान के लिए कार्यरत रहेंगे और संघ को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। इस अवसर पर श्री धर्मेंद्र सिंह ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह सदैव संघ और देश के सभी फार्मासिस्टों के हित में कार्य करते रहेंगे।