समाजसेवी करण गोराई ने भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
RANCHI : समाजसेवी करण गोराई ने उलीहातु में भगवान बिरसा मुंडा जी के जन्म स्थल का दौरा किया और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं नमन् किया। इस मौके पर करण गोराई ने बिरसा मुंडा जी के परिवार के सदस्य श्री सुखराम मुंडा जी से मिलकर उनका हालचाल जाना और उनके साथ दुःख-सुख साझा किया।
करण गोराई ने भगवान बिरसा मुंडा जी की जीवनी कथा भी सुनी और उनके संघर्षों और योगदानों को गहराई से समझा। इस दौरान करण गोराई के साथ उनके सहयोगी संजय कुमार सेन, डॉ सत्या नारायण मुर्मू, राहुल सिंह, मंटू प्रामाणिक, प्रदिप गोराई, दिनबंधु सिंह, और आकाश रजक भी मौजूद थे।
इस अवसर पर करण गोराई ने कहा, "भगवान बिरसा मुंडा जी के बलिदान और उनके संघर्ष से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है। हमें उनके आदर्शों को अपनाकर समाज की सेवा करनी चाहिए।"