--ADVERTISEMENT--

समाजिक कार्यकर्ता , बीडीओ आदि ने किया वृक्षारोपण

ईचागढ़ - सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड मुख्यालय परिसर,मिलन चौक सहित कई जगहों पर विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ किकु महतो व प्रखंड कर्मीयों ने विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर लोगों को वृक्षारोपण करने के लिए संदेश दिया। प्रखंड परिसर में सगुआन का 5 पौधा लगाया गया एवं लोगों के बीच पौधा का वितरण किया गया। वहीं मिलन चौक में मिलन दरवार परिसर में समाजीक कार्यकर्ताओं ने आम व नीम का पौधा लगाकर विश्व पर्यावरण दिवस मनाया।

 वहीं लोगों को वृक्षारोपण के लिए जागरूक किया गया। पर्यावरण को बचाए रखने के लिए प्रति व्यक्ति दो बृक्ष लगाने का सपथ लिया गया। समाजिक कार्यकर्ताओं ने लोगों से भी ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करने का अपील किया। वहीं समाजीक कार्यकर्ता गोपेश महतो ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। 

उन्होंने कहा कि जंगलों का कटाई पर भी रोक लगाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण व वनों को बचाने के लिए जन जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति दो बृक्ष लगाने का अपील किया गया। मौके पर बीपीओ नीपेन प्रधान, जन सेवक प्रभात प्रामाणिक तुलसी महतो, दिलीप कुमार दास,भगत सिंह मुण्डा आदि उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--