--ADVERTISEMENT--

Tiruldih Bullet fired case : गांव में चला गोली,महिला घायल , क्षेत्र में फैला दहशत

DEMO IMAGE
ईचागढ़ -सरायकेला-खरसावां जिला के तिरुलडीह थाना व बंगाल सीमवर्ती गांव में एक युवक ने एक महिला पर गोली मार दी। महिला की पहचान तिरुलडीह थाना क्षेत्र के लेटेमदा पंचायत के संपदडीह की रहने वाली 38 वर्षीय गीता महतो के रूप में की गई है। गोली मारने वाला युवक पश्चिम बंगाल के बाघमुंडी थाना क्षेत्र के वीरग्राम का रहने वाला बताया जा रहा है। गोली लगने से महिला जख्मी है । 

REAL IMAGE

गोली लगने के बाद परिजनों ने उसे तिरूलडीह उप स्वास्थ्य केन्द्र ले गया , जहां उसे एमजीएम अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा है कि गोली महिला के कंधे पर लगी है।घटना की सूचना मिलते ही तिरुलडीह पुलिस घटनास्थल पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस गोली मारने वाले युवक की तलाश में जुट गई है। 

थाना प्रभारी आलम चांद महतो ने बताया कि बीरग्राम के युवक ने महिला के घर में घुसकर गोली मारी है। उन्होंने कहा कि युवक का पहले से ही महिला का घर आना जाना था। उन्होंने कहा कि गोली मारने का कारण पता नहीं चल पाया है। महिला के बयान के बाद ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा। मामले की तहकीकात किया जा रहा है एवं युवक का गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--