--ADVERTISEMENT--

चाईबासा न्याय मंडल में मना विश्व योग दिवस

स्वस्थ शरीर और मन के लिए योग आवश्यक : विश्वनाथ शुक्ला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश


Chakradharpur : विश्व योग दिवस के अवसर पर झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  विश्वनाथ शुक्ला के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार चाईबासा के तत्वावधान में स्थानीय सिविल कोर्ट परिसर में सभी न्यायिक पदाधिकारीयों , दंडाधिकारियों, सिविल कोर्ट के सभी कर्मचारीयों और अर्ध विधिक स्वयं सेवको आदि ने प्रातः योग अभ्यास किया ।

इससे पूर्व दीप प्रज्जवलित कर योग दिवस का शुभारंभ करते हुए प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश  विश्वनाथ शुक्ला ने कहा कि योग न सिर्फ शरीर को बल्कि मनुष्य के मन और चित्त को भी नियंत्रित करता है, योग के नियमित अभ्यास से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है तथा विभिन्न रोगों से लड़ने में मदद भी करता है, आज की व्यस्ततम जीवन में सभी लोगों को योगासन और ध्यान के माध्यम से अपनी तंदुरुस्ती बनाए रखनी चाहिए, आज का दिन इन्हीं बातों के लिए समर्पित है और हम सभी को दैनिक जीवन में इसे उतारने की जरूरत है।इस दौरान प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय योगेश्वर मनी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारीयों ने भी योगाभ्यास किया, योग प्रशिक्षक के रूप में सुनील प्रजापति ने योग के मूल स्वरूप की जानकारी देते हुए प्रशिक्षण प्रदान किया। उपरोक्त जानकारी प्राधिकार के सचिव  राजीव कुमार सिंह ने दी है।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--