--ADVERTISEMENT--

26 वीं एस. आर. रुंगटा पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप 17 जुलाई से


Chakradharpur : पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष सह पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के आदेशानुसार एस.आर. रुंगटा ग्रुप द्वारा प्रायोजित 26 वीं एस. आर. रुंगटा पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप - 2024 का आयोजन दिनांक 17 जुलाई 2024 से 19 जुलाई 2024 तक चाईबासा के बिरसा मुंडा इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में अंडर -13 बालक/  बालिका - एकल व युगल , अंडर -15 बालक / बालिका - एकल व युगल, अंडर - 17 बालक / बालिका, एकल व युगल, अंडर-19 बालक / बालिका, एकल व युगल एवं पुरुष - एकल व युगल , महिला - एकल व युगल मैचों का आयोजन किया गया है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के पास बी.ए.आई. आई.डी.का होना अनिवार्य है। 

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी दिनांक 12 जुलाई 2024 तक जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के कार्यालय में अपना नाम निर्धारित फाॅर्म में दर्ज करा सकते हैं । अधिक जानकारी के लिए श्री अशोक जोशी,सचिव, पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन एसोसिएशन, चाईबासा, के दूरभाष नम्बर 9431300548/ 9973540881, राजेश बारी 9204225407/ 8709851118 , सुशील पुरती 9973816677 एवं जगदीश जामुदा 9263175938 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

इसी प्रतियोगिता के आधार पर झारखंड स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप - कम - सेलेक्शन ट्रायल फाॅर ईस्ट जोन - 2024 जो दिनांक 24 जुलाई 2024 से 29 जुलाई 2024 तक गिरिडीह में आयोजित है, हेतु अलग - अलग आयु वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। यह जानकारी पश्चिम सिंहभूम जिला बैडमिंटन संघ के सचिव श्री अशोक जोशी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दिए।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--