ट्रैलर के चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल
ईचागढ़ -सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के सिल्ली रांगामाटी सड़क पर खेरवन के पास चांदनी चौक में एक ट्रैलर के चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैलर से बाइक का सीधा भीड़ंत हो गया। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया एवं बाइक पुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
समाजसेवी व स्थानीय लोगों ने घायल को मुरी स्थित सिंहपुर नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घायल का पहचान रांची जिला के सोनाहातु थाना के कुटीडीह निवासी 35 वर्षीय मोहन सिंह मुण्डा के रूप में की गई। घटना की सुचना मिलते ही ईचागढ़ पुलिस दलवल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व वाहनों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए जुटी।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रैलर सिल्ली की ओर से रांगामाटी की ओर जा रहा था कि अचानक विपरित दिशा से आ रहे बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि घायल का स्थिति गंभीर बनी हुई है।