--ADVERTISEMENT--

20 वीं कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता 2024 में चाईबासा जिलाबल के टीम के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ऑल ओवर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया


Chakradharpur : 20 वीं कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस तीन दिवसीय खेल-कूद प्रतियोगिता-2024 का आयोजन को पुलिस केन्द्र चाईबासा में किया गया। इस प्रतियोगिता में कोल्हान क्षेत्र अन्तर्गत पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा, सरायकेला-खरखावाँ, सी०टी०सी० मुसाबनी एवं टी०टी०सी० जमशेदपुर के विभिन्न प्रतिस्पर्धा के खिलाड़ियों के द्वारा भाग लिया गया। प्रतियोगिता का उद्घानटन कोल्हान पुलिस उप-महानिरीक्षक सिंहभूम क्षेत्र, चाईबासा के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, बालीबॉल, बैडमिंटन, हैण्डबॉल, कबड्डी, तीरांदजी, बास्केटबॉल एवं बॉक्सिंग इत्यादि खेल का आयोजन किया गया। 

 तीन दिनों के इस प्रतियोगिता में सभी खेलों को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के उपरांत गुरुवार को प्रतियोगिता का विधिवत समापन किया गया। समापन समारोह में संगठन सचिव-सह-पुलिस अधीक्षक, पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा के द्वारा विधिवत तरीके से की गई।इस अवसर पर पाँच जिला,ईकाई के पुलिसकर्मियों के द्वारा समापन परेड में भाग लिया गया। तत्पश्चात् रिट्रीट धुन के साथ प्रतियोगिता का समापन किया गया। 

इस परेड का मुख्य आकर्षण का बिन्दु जैप-01 का बैण्ड पार्टी एवं संत जेवियर, उच्च विद्यालय लुपुंगुटू की बैण्ड पार्टी रही। 20 वीं कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस खेल कूद प्रतियोगिता 2024 में चाईबासा जिलाबल के टीम के द्वारा प्रत्येक प्रतिस्पर्धा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर ऑल ओवर चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। रनर टीम के रूप में जमशेदपुर जिला के टीम ने खिताब हासिल किया। आने वाले वर्ष में 21वीं क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर को क्षेत्रीय झंडा का भार सौपा गया। इसी के साथ 20वीं कोल्हान क्षेत्रीय पुलिस खेल-कूद प्रतियोगिता-2024 समाप्त हुई।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--