--ADVERTISEMENT--

टाटानगर में भी सांसद निशिकांत दुबे के बयान पर भड़के झामुमो, किया पुतला दहन



जमशेदपुर (अतीक कुमार सिंह) -   सांसद निशिकांत दुबे के बयान से टाटानगर में भी इंडिया गठबंधन में उबाल है। चाइबासा सहित पुरे कोल्हान में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन व पुतला दहन किया गया, वहीं शनिवार को साकची गोलचक्कर में झामुमो कार्यकर्ताओं ने सांसद निशीकांत दुबे का बयान का विरोध में भाजपा का पुतला दहन किया।  झामुमो कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जाहिर करते हुए  निशिकांत दुबे मुर्दाबाद,  नरेन्द्र मोदी होश में आओ,भाजपा नेता होश में आओ आदि नारे लगाते हुए पुतला दहन किया। वहीं झामुमो नेताओं ने भाजपा पर झारखंड को बांटने का आरोप लगाया। 

RELATED VIDEO :

वहीं  झामुमो केन्द्रीय नेता सह झारखंड आंदोलनकारी प्रमोद लाल ने बताया कि सांसद निशिकांत दुबे के बयान के खिलाफ में आज पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि  भाजपा नेतृत्व बंगला देशी घुसपैठ  के नाम पर राजनीति कर आपस में बांटने का काम कर रहे हैं। जहां भाजपा का जनाधार नहीं है वहां झारखंड सरकार को बदनाम कर राजनीति रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि लोकसभा में जिस तरह से भाजपा को हराने का काम किया गया वैसे ही विधानसभा चुनाव में भाजपा को झारखंड से सफाया कर बाहर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन के आंदोलन से झारखंड अलग राज्य बना है और भाजपा झारखंड को बांटने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड कि जनता कभी बर्दाश्त नहीं करेगा । मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--