--ADVERTISEMENT--

पर्यावरण संरक्षण और आजीविका संवर्धन के लिए इनर व्हील क्लब-जमशेदपुर वेस्ट ने हुरलुंग बस्ती में फलदार वृक्षारोपण अभियान चलाया


जमशेदपुर, 2 जुलाई 2024: इनर व्हील क्लब-जमशेदपुर वेस्ट ने आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हुरलुंग बस्ती में ग्रामीणों के बीच फलदार वृक्षारोपण सह पौधा वितरण समारोह का आयोजन किया। इस समारोह का नेतृत्व इनर व्हील डिस्ट्रिक्ट 325 की मंडल अध्यक्ष श्रीमती अलोकानन्दा बक्शी ने किया। उन्होंने ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया और 60 फलदार पौधे भेंट किए, जिन्हें सामुदायिक फल बगीचा (ऑर्चर्ड) में रोपा जाएगा। 

नव निर्वाचित प्रेसीडेंट श्रीमती पापिया चटर्जी और क्लब के वरिष्ठ सदस्यों ने ग्रामीण महिलाओं के बीच 40 फलदार पौधे वितरित किए, जिससे उनके आय के स्रोत में वृद्धि होगी। इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट ट्रेजरर निभा मिश्र, सचिव अंतरा चक्रवर्ती, उपाध्यक्ष सनोवर हसन, आईएसओ निवेदिता सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष उर्वशी वर्मा, ट्रेजरर रंजीता सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष अमीता सिन्हा, बबीता केडिया, अनींदीता बेरा और अन्य गणमान्य सदस्य भी उपस्थित थे।

इस पहल से न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि ग्रामीणों की आजीविका में भी सुधार होगा। इनर व्हील क्लब-जमशेदपुर वेस्ट के इस अभियान की सराहना करते हुए मंडल अध्यक्ष श्रीमती बक्शी ने कहा, "यह पहल न केवल पर्यावरण के लिए फायदेमंद है बल्कि इससे ग्रामीणों को आर्थिक लाभ भी मिलेगा। हम इस तरह की और भी योजनाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--