--ADVERTISEMENT--

झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ का दसवां दिन भी हड़ताल जारी, किया प्रदर्शन


सरायकेला - सरायकेला खरसावां जिला मुख्यालय में बुधवार को झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर दसवें दिन भी हड़ताली कर्मचारियों ने धरना पर डटे रहे। मनरेगा कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने अपने मांगों के समर्थन में धरना स्थल पर डटे हुए हैं। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के द्वारा आहूत राज्य व्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल का आज दसवां दिन है। दस दिन होने के बाद भी सरकार द्वारा किसी भी तरह से हड़ताल कर्मीयों से वार्ता करने की पहल नहीं किया गया है, जिससे हड़ताली कर्मचारियों में सरकार के प्रति आक्रोश देखा जा रहा है। मनरेगा कर्मचारीयों का हड़ताल जारी रहने से मनरेगा योजनाओं पर भी असर पड़ रहा है। हांलांकि सरकार द्वारा तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के तहत मनरेगा कार्य संचालित करने का निर्देश दिया गया है, मगर हड़ताल से मनरेगा कार्यों पर व्यापक असर देखा जा रहा है। मनरेगा योजना काफी प्रभावित हुआ है। झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के सरायकेला खरसावां जिला अध्यक्ष शंकर कुमार ने कहा कि झारखंड सरकार अपनी वादा पूरी करे । उन्होंने कहा कि सरकार जब तक हमारी मांगों को पूरा नहीं करते हैं,तब तक हमारा हड़ताल जारी रहेगा। मौके पर सैकड़ों मनरेगा कर्मचारी उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--