नव युवक बुद्धिजीवियों का हुआ बैठक , खगेन महतो ने किया नव युवक बुद्धजीवियों को संबोधित
चांडिल - दलमा के तराई क्षेत्र चीलगु के दलमा हिरण पार्क में रविवार को नव युवक बुद्धिजीवियों के साथ समाज सेवी खगेन महतो ने बैठक किया कर क्षेत्र के लोगों के समस्याओं से रूबरू हुए । चीलगु पंचायत के समस्याओं को दूर करने के लिए विचार विमर्श किया गया।
इस अवसर पर बैठक में उपस्थित लोगों ने अपने -अपने विचार साझा किया।
आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए सभी लोगो ने पूर्ण समर्थन और सहयोग करने की बाते कही। वहीं समाज सेवी खगेन महतो ने कहा कि हमारा संकल्प रहेगा कि यहां के खोए हुए अधिकार को वापस दिलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि युवाओं राजनीति में आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चुनाव में नोट के बदले वोट नहीं वल्कि चोट करना होगा।
उन्होंने कहा कि सेवा के नाम पर पुंजीपति रोटी सेंकने का काम कर रहे हैं,इसे भी समझने की जरूरत है। वहीं उन्होंने कहा कि ईचागढ़ की स्वाभिमान की रक्षा करना भी हमारा कर्तव्य है। उन्होंने युवाओं को जल जंगल जमीन की रक्षा के लिए यूवा व बुद्धिजीवियों को आगे आने का अपील किया। मौके पर अभीजित लोहरा, राहुल, कोशिश लोहरा,सुदन टुडु ,कलमा हांसदा,संजय मुर्मू,पेम सिंह आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।