टोंटो थाना क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने 5 किलो आईईडी किया बरामद, जंगल में किया नष्ट
Chakradharpur : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा चलाई जा रही सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के द्वारा पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया 5 किलो आईईडी बम को सुरक्षाबलों ने बरामद किया है। बाद में सुरक्षाबलों ने जंगल में ही उसे नष्ट कर दिया। जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में प्रतिबंधित नक्सली संगठनों के खिलाफ सुरक्षाबलों द्वारा लगातार चलाई जा रही सर्च ऑपरेशन अभियान चलाया जा रहा हैं।
रविवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान टोंटो थाना क्षेत्र में ग्राम तुम्बाहाका और प्रधान घाट के आस-पास जंगली पहाड़ी क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा पूर्व में पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए 5 किलो का एक आईईडी बम लगाया था। सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों ने बम को बरामद कर उसी स्थान पर नष्ट कर दिया।