--ADVERTISEMENT--

स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक के समक्ष विभिन्न दलों के कार्यकर्ता हुए शामिल

महिला समितियों के बीच किया कलम व रजीस्ट का वितरण 

चांडिल - चांडिल अनुमंडल अंतर्गत नीमडीह प्रखंड के बाड़ेदा पंचायत में आदिवासी कला सांस्कृतिक भवन - बुड़िबासा में  सुख, शांति,समृद्धि ,स्वच्छ, शिक्षा, स्वस्थ अभियान के बैनर तले एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के  मुख्य  अतिथि के रूप में लोकप्रिय समाजसेवी झारखंड आंदोलनकारी सह स्वच्छ चांडिल स्वस्थ चांडिल के संस्थापक आदरणीय  सुखराम हेंब्रम उपस्थित हुए और स्व0 जिलपा लाया के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम  में विभिन्न  पार्टी को छोड़कर बहुत सारे कार्यकर्ता समाजसेवी सुखराम हेंब्रम की कार्य शेली को देखते हुए दामन थामा। 

दुसरे पार्टी को छोड़कर सुखराम हेम्ब्रम के साथ शामिल होने वालों में विश्वजीत दास ,शम्भु प्रामाणिक ,ओनहार सिंह ,गौतम दास ,रेंघा सिंह सहित कई  कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं महिला समिति के बीच  सुखराम हेम्ब्रम ने 200 रजिस्टर और कलम का वितरण किया गया। उन्होंने  मां भवानी आजीविका सखी मंडल , बजरंग दल आजिविका सखी मंडल बाड़ेदा  ,गौरांग आजीविका सखी मंडल बाड़ेदा , ऊं साई आजीविका सखी मंडल बाड़ेदा ,जाहेरगाड़ आजीविका सखी मंडल  सहित 35 सखी मंडलों के बीच दो सौ महिलाओं को रजिस्टर व कलम का वितरण किया।

श्री हेंब्रम ने सभा को संबोधन करते हुए कहा कि प्रतिदिन डोर टू डोर अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत ये पता चल रहा है कि आज भी लोग सभी सरकारी योजनाओं से वंचित है। और उन सभी लोगों को चिन्हित कर उन्हें हर तरह के सरकारी लाभ से जोड़ा जा रहा हैं। कार्यक्रम की  अध्यक्षता ग्राम प्रधान  यादव सिंह ने किया। मौके पर राधा गोविंद सिंह , भानु सिंह सरदार, दुखु सिंह मुंडा,अरुण सिंह, विश्व नाथ मंडल,जितु प्रामाणिक ,तरुण प्रमाणिक ,सखा बेसरा, लाल मोहन गोराई , कृष्णा महतो, दुलाल सिंह, मोहन मांझी हांसदा,हाड़ीराम सोरेन,भास्कर टुडू, राजेन टुडू,मंटु राजवार आदि  उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--