विधायक ने किया प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन


ईचागढ़- सरायकेला-खरसावां जिला के कुकड़ु प्रखंड क्षेत्र के कुकड़ु पुनर्वास स्थल में झारखंड मुक्ति मोर्चा का प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से ईचागढ़ विधायक सविता महतो उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रजीत महतो ने किया ।कार्यकर्ताओं से संगठन विस्तार को लेकर चर्चा किया गया। संगठन में नये युवाओं एवं महिलाओं को अधिक से अधिक जोड़ने के लिए बुथ स्तरीय सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।

 विधायक ने एक एक पंचायत अध्यक्षों व प्रभारियों से क्षेत्र का विकास योजनाओं का जानकारी लिया। किस पंचायत में ओर अधिक विकास योजनाएं, जो सबसे ज़रूरी है वैसे कामों को प्राथमिकता तय करने को कहा गया। विधायक ने संगठन संबंधी जानकारी भी लिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने व विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारी को लेकर विचार-विमर्श किया। विधायक ने कार्यकर्ताओं को गांव के लोगों के साथ उनके द्वारा किए गए विकास योजनाओं का जानकारी देने एवं अन्य ग्रामीणों को भी संगठन में जोड़ने व सबको साथ लेकर चलने का पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया।

 विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र में सड़कों, तालाब, पीसीसी पथ सहित कई महत्वपूर्ण कार्य किया गया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गलत आरोप लगाकर जेल भेजने से कुछ विकास कार्य प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगभग सभी सड़कों पर कार्य किया जा रहा है। जलसंकट से निजात पाने के लिए हरेक गांवों में तालाब निर्माण, मरम्मती,चापाकल ,जल मीनार आदि बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों तक विकास योजनाओं एवं सरकार की उपलब्धियों का जानकारी देना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है।

 उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ है। उन्होंने पंचायत अध्यक्षों को अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी से जोड़ने के लिए अभियान चलाकर सदस्य बनाने का अपील किया। मौके पर केन्द्रीय सदस्य काबलू महतो,प्रखंड अध्यक्ष इन्द्रजीत महतो, नव किशोर हांसदा,रामरतन महतो, निरंजन महतो , धीरज ,क्रीतीवास महतो, मोहम्मद अंसार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--