प्रखंड परिसर में स्थापित होगा विरसा मुंडा की आदमकर प्रतिमा ,हुआ भूमि पूजन



ईचागढ़ - सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को धरती आबा विरसा मुंडा का प्रतिमा स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि व गणमान्य लोगों द्वारा प्रखंड परिसर में भूमि पूजन किया गया। मालूम हो कि एक साल पूर्व प्रखंड परिसर में स्थापित विरसा मुंडा का प्रतिमा को किसी असमाजिक तत्व द्वारा। क्षतिग्रस्त कर दिया गया था। तब से नये प्रतिमा स्थापित करने को लेकर चर्चा होते रहा । 

किसी ने भी इसपर ध्यान नहीं दिया। आपसी चर्चा तक ही सीमित रहा। प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो व पंचायत प्रतिनिधियों व कुछ समाजिक कार्यकर्ताओं के प्रयास से भूमि पूजन किया गया एवं जल्द ही मुर्ती स्थापित करने पर विचार विमर्श किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी किकू महतो ने बताया कि प्रखंड परिसर में लगे विरसा मुंडा का प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिए जाने के बाद अंग-भंग प्रतिमा को हटाकर नया प्रतिमा स्थापित करने के लिए कई बार  स्थानीय समाज सेवि व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा इस संबंध में चर्चा किया गया, मगर मुर्ती स्थापित नहीं किया जा सका ।

 उन्होंने कहा कि इस संबंध में सबके साथ विचार विमर्श करने के बाद आपसी सहयोग से भगवान विरसा मुंडा का मुर्ती स्थापित करने के लिए भूमि पूजन किया गया और एक सप्ताह के अंदर ही मुर्ती स्थापित किया जाएगा। मौके पर मुखिया राखोहरी सिंह मुण्डा, मनोरंजन महतो, सुभाष दत्ता, प्रभात प्रामाणिक,राम सिंह मुण्डा, दयाल सिंह मुण्डा आदि उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--