--ADVERTISEMENT--

आजसू कार्यकर्त्ताओं ने प्रखंड कार्यालय में मनाया शहीद निर्मल महतो के 37 वां शहादात दिवस।

कुकड़ू- सरायकेला-खरसावां जिला के ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के कुकड़ु , ईचागढ़, नीमडीह आदि प्रखंड कार्यालयों में आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के निर्देशानुसार झारखंड आंदोलनकारी महान क्रांतिकारी एवं आजसू के संस्थापक वीर शहीद निर्मल महतो के 37 वां शहादत दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि शभा का आयोजन किया गया । शहीद निर्मल महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

 वहीं कुकड़ु में आजसू कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर शहीद निर्मल महतो के चित्र पर बारी बारी से माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वहीं प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के शहादत को भूलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि उनके बलिदान के बदौलत झारखंड राज्य का निर्माण हुआ। उनके बलिदान को झारखंड के लोग कभी भूला नहीं पाएंगे।

 मौके पर जिला प्रवक्ता सीमंत महतो, जिला सचिव रंजीत महतो, ओबीसी मोर्चा के जिला सह सचिव शिदाम महतो, ओबीसी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष गौरांग महतो, एसटी मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष लखींद्र सिंह मुंडा, युवा आजसू के प्रखंड अध्यक्ष संजीत सिंह मुंडा, लेटेमदा पंचायत प्रभारी बुद्धेश्वर महतो, कुकड़ू पंचायत प्रभारी ठाकुर प्रसाद सिंह, रोहिन महतो, अर्जुन सिंह मुंडा, बुद्धदेव बनर्जी, सनातन गोस्वामी, सुनील महतो, मनोज महतो, राम दास, धनंजय कुमार, धरनी प्रामाणिक, संजय सिंह मुंडा, लंकेश्वर सिंह मुंडा, प्रकाश कुमार, अजंबर महतो, विश्वनाथ कुमार, सुखराम मछुआ आदि उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--

RECOMMENDATION VIDEO 🠟

 --ADVERTISEMENT--

 --ADVERTISEMENT--